🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

घटिया सरिया-ईंट से बन रहा स्कूल! 20 लाख की योजना पर उठे बड़े सवाल

Zila Tak | Desk

पाकुड़   (PAKUR)   :    हिरणपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तालपहाड़ी में बन रहे टीएसीआर भवन निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। करीब 20 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस भवन में गुणवत्ता मानकों की खुली अनदेखी का आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में मानक सामग्री के बजाय लोकल सरिया (श्याम स्टील) का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, भवन में लगाई जा रही ईंटों की गुणवत्ता भी बेहद खराब बताई जा रही है, जिससे पूरे निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सबसे हैरानी की बात यह है कि निर्माण स्थल पर अब तक सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की पारदर्शिता पूरी तरह संदेह के घेरे में आ गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद काम की गुणवत्ता बेहद घटिया है और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

अब इस पूरे मामले को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अगर समय रहते जांच नहीं हुई, तो यह भवन बनने से पहले ही भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ा एक और उदाहरण बन सकता है।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ