🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

पाकुड़: DC मेघा भारद्वाज की CM से पहली मुलाकात, विकास एजेंडे पर मंथन

Zila Tak | Desk

झारखंड सरकार के  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पाकुड़ उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शिष्टाचार मुलाकात कर जिले के समग्र विकास को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने तथा आमजनों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने जैसे अहम विषयों पर सार्थक विमर्श हुआ। उपायुक्त ने जिले में चल रही योजनाओं की वर्तमान प्रगति और भावी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जिले में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।

वहीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए विकास कार्यों को और गति देगा तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ