🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खुलासा: रांची पुलिस ने अंतरराज्यीय पेपर लीक गैंग का किया भंडाफोड़, 165 गिरफ्तार

Zila Tak | Desk

रांची/तमाड़ (RANCHI)  :   उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक बड़े अंतरराज्यीय पेपर लीक और सॉल्वर गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। झारखंड पुलिस की रांची टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना समेत कुल 165 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 159 अभ्यर्थी भी शामिल हैं।

15 लाख में तय होता था ‘पास’ होने का सौदा

जांच में सामने आया है कि गिरोह के एजेंट अभ्यर्थियों से प्रत्येक से 15-15 लाख रुपये वसूल कर उन्हें परीक्षा पास कराने का झांसा देते थे। अभ्यर्थियों को तमाड़ के रड़गांव में एक जगह इकट्ठा कर प्रश्न और उत्तर रटाए जा रहे थे।

छापेमारी में क्या-क्या मिला?

पुलिस ने मौके से: प्रिंटर और प्रश्नोत्तर के सेट फटे हुए एडमिट कार्ड,मोबाइल फोन,बैंक चेक बरामद किए हैं। गिरोह ने अभ्यर्थियों के मोबाइल और दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले रखे थे।

मास्टरमाइंड और नेटवर्क

इस पूरे रैकेट का सरगना अतुल वत्स बताया जा रहा है। उसके साथ कई राज्यों में फैला नेटवर्क काम कर रहा था। गिरोह का अहम सदस्य चुलबुल यादव को पटना से गिरफ्तार किया गया, जो मोबाइल के जरिए प्रश्नपत्र भेज रहा था।

पहले भी कई परीक्षाओं में कर चुका है खेल

सरगना अतुल वत्स पहले भी कई बड़ी परीक्षाओं में धोखाधड़ी का आरोपी रह चुका है, जिनमें: NEET पेपर लीक 2024 राजस्थान क्लर्क भर्ती परीक्षा 2017, बिहार CHO भर्ती परीक्षा 2024 ,उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती 2024 शामिल हैं।

JSSC ने पेपर लीक से किया इनकार

हालांकि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने साफ किया है कि पूरी तरह पेपर लीक नहीं हुआ। गिरोह के पास मिले प्रश्नों में से केवल कुछ ही प्रश्न आंशिक रूप से मैच हुए हैं।

अब क्या होगा आगे?

गिरफ्तार 159 अभ्यर्थियों पर कड़ी कार्रवाई तय

भविष्य में JSSC परीक्षाओं से बैन किया जा सकता है

तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी

यह मामला एक बार फिर भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है और सिस्टम में फैले भ्रष्ट नेटवर्क की परतें खोलता है।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ