🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

बरहरवा में नियम तार-तार: नाबालिग चला रहे वाहन, प्रशासन पर गंभीर सवाल

Zila Tak | Desk

साहिबगंज    (SAHIBGANJ)  :   बरहरवा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते कुछ दिनों के भीतर हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भी प्रशासन की ओर से ठोस और व्यापक कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट वाले वाहन खुलेआम सड़कों पर चल रहे हैं। इससे न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि दुर्घटना होने की स्थिति में वाहनों की पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है।

इसके अलावा, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि कई बार कम उम्र के बच्चे दोपहिया और अन्य वाहन चलाते देखे जाते हैं, जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर चिंता का विषय है।

वहीं, ओवरस्पीडिंग की समस्या भी क्षेत्र में लगातार बनी हुई है। मुख्य सड़कों से लेकर ग्रामीण मार्गों तक तेज रफ्तार में वाहन चलाए जा रहे हैं, लेकिन नियमित रूप से जांच अभियान नहीं चलने के कारण स्थिति पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में की जाने वाली जांच अधिकतर हेलमेट तक सीमित रहने की बात भी सामने आई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, नाबालिग चालकों पर सख्ती बरती जाए तथा ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए नियमित जांच अभियान चलाया जाए।

नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में सड़क हादसों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ