🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

5 साल से गायब शिक्षक पर गिरी गाज: गबन के आरोप में बर्खास्त

Zila Tak | Desk

पाकुड़ (PAKUR): जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब एक्शन मोड में आया प्रशासन, और इसकी पहली बड़ी मिसाल बन गए लिट्टीपाड़ा (पश्चिमी) के बालक मध्य विद्यालय के शिक्षक मो. अब्दुल हन्नान। जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार ने उन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सीधे सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई न सिर्फ लापरवाही, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश के तौर पर देखी जा रही है।

5साल गायब, ऊपर से सरकारी पैसे का गबन

जांच में सामने आया कि शिक्षक पांच वर्षों से अधिक समय तक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने विद्यालय के फंड में भी गड़बड़ी कर सरकारी राशि का गबन किया। यह दोहरी लापरवाही और भ्रष्टाचार विभाग को भारी पड़ा, जिसके बाद कठोर निर्णय लिया गया।

शो-कॉज का जवाब भी नहीं बचा पाया नौकरी

विभाग द्वारा जारी कारण पृच्छा नोटिस का जवाब 10 जनवरी 2026 को दिया गया, लेकिन जांच में इसे पूरी तरह असंतोषजनक पाया गया। स्थापना समिति ने स्पष्ट कहा कि शिक्षक ने अपने कर्तव्यों की खुली अनदेखी की और वित्तीय नियमों को ताक पर रखकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया।

इन गंभीर आरोपों ने दिलाई सीधी बर्खास्तगी:

• 5 साल से अधिक समय तक बिना सूचना गायब रहना

• विद्यालय की सरकारी राशि का गबन

•शैक्षणिक कार्यों में पूरी तरह उदासीनता

•मनमाना और गैर-जिम्मेदार रवैया

इन सभी आरोपों को गंभीर मानते हुए झारखंड सेवा संहिता के तहत तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया गया।डी

एसई का सख्त अल्टीमेटम: “अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

डीएसई नयन कुमार ने दो टूक कहा है कि शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जो शिक्षक अपने दायित्वों से मुंह मोड़ेंगे, उनके खिलाफ भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिले में मचा हड़कंप

इस फैसले की प्रति उपायुक्त पाकुड़ और प्राथमिक शिक्षा निदेशक, रांची को भेज दी गई है। इस कड़े कदम के बाद पूरे जिले में लापरवाह और अनुपस्थित शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया है—अब हर किसी की नजर विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ