🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

10 दिन में खत्म होगा गैस संकट, सरकार का बड़ा दावा

Zila Tak | Desk

रांची (RANCHI): राज्य में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ती परेशानियों पर सरकार ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। सभी गैस एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाते हुए 7 से 10 दिनों के भीतर पूरी आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने का अल्टीमेटम जारी किया।

मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि लंबित डिलीवरी (बैकलॉग) किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तय समयसीमा के भीतर सभी लंबित ऑर्डर हर हाल में निपटाने होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले 10 दिनों में राज्य से गैस संकट पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे प्रमुख जिलों में ज्यादा बैकलॉग पर मंत्री ने खास नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों और गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि इन इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर लंबित डिलीवरी तुरंत पूरी की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने एलपीजी की उपलब्धता, मांग और डिलीवरी की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। हर जिले में समीक्षा बैठक कर स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि शादी-विवाह और धार्मिक आयोजनों जैसे खास मौकों पर गैस की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बीच अवैध गतिविधियों पर भी सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। सड़क पर अनियमित तरीके से सिलेंडर की डिलीवरी, कालाबाजारी या अनावश्यक स्टॉक करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अंत में मंत्री ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। लोगों से घबराने की जरूरत नहीं है हर उपभोक्ता तक समय पर डोर-स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ