🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

लिट्टीपाड़ा में रिश्तों का खौफनाक अंत: पति ने पत्नी की ली जान, दो मासूम बच्चों का उजड़ा संसार

Zila Tak| Desk

पाकुड़ (PAKUR): लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांडोपारता गांव से गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत और रिश्तों दोनों को झकझोर कर रख दिया। आपसी विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक पति ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली, पीछे छोड़ गया सिर्फ दर्द और दो मासूम बच्चों की सूनी दुनिया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब दस बजे बेसगा पहाड़िया गांव के समीप स्थित पहाड़ी नाले में मछली पकड़ने के बहाने पति ने अपनी पत्नी बेदी पहाड़ीन को बुलाया। पत्नी भरोसे के साथ वहां पहुंची, लेकिन उसे क्या पता था कि यह बुलावा उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

जैसे ही वह नाले में उतरी, पति ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह किसी तरह वहां से भागी, लेकिन पहाड़ी रास्ते में फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपी पति ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपनी जान की भीख मांगती रही, अपने दो छोटे बच्चों का हवाला देती रही, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा।

इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। बेदी पहाड़ीन अपने पीछे दो नन्हे बच्चों को छोड़ गई है, जिनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।

मामले पर थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के कारण यह घटना हुई है। आरोपी घटना के बाद से फरार है, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

 

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ