🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

मौत के मुहाने से लौटी 14 साल की रीना: ‘रामभक्त सेवा दल’ के रक्तदान ने बचाई जिंदगी

Zila Tak | Desk

पाकुड़ (PAKUR): इंसानियत जब जागती है, तो जिंदगी हार नहीं मानती… कुछ ऐसा ही मार्मिक दृश्य गुरुवार को पाकुड़ सदर अस्पताल में देखने को मिला, जहां खून की गंभीर कमी से जूझ रही 14 वर्षीय रीना राजवंशी के लिए उम्मीद की एक किरण बनकर सामने आया एक संगठन।

सदर प्रखंड के गोपीनाथपुर की रहने वाली रीना की हालत बेहद नाजुक थी। चिकित्सकों के अनुसार उसके शरीर में महज 3 पॉइंट खून ही बचा था हर पल उसकी सांसें कमजोर होती जा रही थीं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चुका था, लेकिन तभी एक सूचना ने हालात बदल दिए।

जैसे ही यह खबर रामभक्त सेवा दल तक पहुंची, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह और जिला अध्यक्ष रतन भगत बिना देर किए ब्लड बैंक पहुंचे। उन्होंने तुरंत रक्तदान किया और उसी समय रक्त लेकर अस्पताल पहुंचे। यह केवल एक दान नहीं था यह किसी की जिंदगी को मौत के मुंह से खींच लाने की कोशिश थी।

रक्त चढ़ते ही रीना की हालत में सुधार आने लगा और अस्पताल का माहौल, जो कुछ देर पहले चिंता से भरा था, अब राहत और उम्मीद से भर गया। इस मानवीय पहल की हर ओर सराहना हो रही है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रतन भगत ने भावुक अपील करते हुए कहा,रक्तदान सबसे बड़ा दान है। अगर किसी को भी कभी खून की जरूरत हो, तो बेझिझक हमसे संपर्क करें। हमारी संस्था हर समय सेवा के लिए तैयार है।

उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोग संगठन की वेबसाइट www.rbsd.in के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। इस सेवा कार्य के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर चौधरी, प्रदेश अध्यक्षा सह जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, जिला महामंत्री दुलाल सिंह, आशीष चौरसिया समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

 

 

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ