Zila Tak | Desk
पाकुड़ (PAKUR): साल 2026 का पाकुड़…जहाँ 5G की तेज़ रफ्तार है… सड़कों पर ‘ब्लैक स्टोन’ (गिट्टी) से लदे ट्रकों की लगातार गूंज है…और बाजारों में आधुनिकता अपनी चमक बिखेर रही है…लेकिन इस चकाचौंध के बीच एक सवाल उठता है क्या आपने कभी उस मिट्टी को महसूस किया है, जिस पर आप हर दिन चलते हैं?क्योंकि यह सिर्फ मिट्टी नहीं है…यह 14 करोड़ साल पुराने एक महाविनाश की कहानी है…यह ज्वालामुखियों की आग की राख है…और यह गवाह है उन ‘ड्रैगन्स’ यानी डायनासोरों के साम्राज्य की, जो कभी इस धरती पर राज करते थे।
आज से लगभग 14 करोड़ साल पहले…जुरासिक और क्रेटेसियस युग के संधि काल में…आज का पाकुड़ क्षेत्र शांत नहीं, बल्कि विनाश की ज्वालाओं में धधक रहा था। समुद्र के भीतर सुलग रहा ‘केर्गुएलन हॉटस्पॉट’ अचानक फट पड़ा…धरती का सीना चीरते हुए लावे की नदियाँ बह निकलीं…करोड़ों टन उबलता हुआ लावा…जिसने जंगलों को निगल लिया…विशाल जीवों को मिटा दिया…और एक पूरी दुनिया को राख में बदल दिया। वक्त बीता…लाखों सालों में वही लावा ठंडा हुआ…और उसने जन्म दिया उस कठोर पत्थर को…जिसे आज हम ब्लैक स्टोन या गिट्टी के नाम से जानते हैं।
हिरणपुर से पूरे पाकुड़ तक—धरती का काला खजाना
आज यही गिट्टी पूरे पाकुड़ जिले के अलग-अलग इलाकों में फैली हुई है…लेकिन सबसे अधिक काला पत्थर हिरणपुर क्षेत्र में पाया जाता है।यह पत्थर सिर्फ निर्माण का साधन नहीं है…यह इस धरती की पहचान है…यह पाकुड़ का फाउंडेशनल डीएनए है।
जमीन के नीचे छुपा है करोड़ों साल का इतिहास
पाकुड़ की जमीन कोई साधारण धरातल नहीं…यह एक जीवित प्राकृतिक सैंडविच है—इतिहास की परतों से बना हुआ।सबसे नीचे (25–30 करोड़ साल पुराना): गोंडवाना काल के घने जंगल… जो समय के साथ दबकर कोयला बन गए।
ऊपरी परत (14 करोड़ साल पुरानी):
ज्वालामुखी से निकला लावा… जो ठंडा होकर बेसाल्ट यानी ब्लैक स्टोन बन गया। यही कारण है कि इस धरती पर ऊपर पत्थर है…और उसके नीचे छुपा है काला सोना।
इतनी संपदा…इतिहास…खनिजों का अपार भंडार…फिर भी सवाल वही— पाकुड़ जिला पिछड़े क्यों?
जिस मिट्टी ने देश के शहरों को खड़ा किया…वहीं खुद धूल, धुआं और टूटी सड़कों में सिमट कर रह गई।
यहाँ से निकला ‘ब्लैक स्टोन’ महानगरों की ऊँची इमारतों में चमका…लेकिन हिरणपुर की गलियों में आज भी संघर्ष की धुंध छाई रही।
