🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

रसोई की जंग जीतने उतरी सरकार—हर जरूरतमंद तक पहुंचेगा LPG

 

जिला तक  डेस्क   (Zila Tak Desk): दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासकर ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी टकराव का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। एलपीजी आपूर्ति पर बढ़ते दबाव के बीच केंद्र सरकार ने राहत भरा बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई दोगुनी करने का फैसला लिया है, ताकि देशभर में गैस की उपलब्धता बनी रहे और आम जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

दोगुनी सप्लाई से मिलेगी राहत

पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलने वाले 5 किलो एलपीजी सिलेंडरों का दैनिक आवंटन अब पहले से दोगुना कर दिया गया है। यह निर्णय 2 मार्च से 24 मार्च 2026 के बीच की औसत खपत के आधार पर लिया गया है। इससे पहले सप्लाई में अधिकतम 20% बढ़ोतरी की सीमा थी, जिसे अब बढ़ाकर बड़ा कदम उठाया गया है। सरकार का मानना है कि इससे बाजार में उपलब्धता सुधरेगी और कीमतों व किल्लत पर नियंत्रण रहेगा!

प्रवासी मजदूरों पर खास फोकस

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त सिलेंडरों का लाभ मुख्य रूप से प्रवासी मजदूरों को दिया जाएगा। इसके लिए राज्यों के खाद्य एवं आपूर्ति विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तेल विपणन कंपनियों के सहयोग से इन सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों तक सीधे राहत पहुंच सके।

अब बिना एड्रेस प्रूफ भी मिलेगा ‘छोटू’ सिलेंडर

इस फैसले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि 5 किलो का ‘फ्री ट्रेड एलपीजी’ सिलेंडर, जिसे आम बोलचाल में ‘छोटू’ कहा जाता है, अब बिना एड्रेस प्रूफ के भी खरीदा जा सकेगा। किराये पर रहने वाले, बार-बार स्थान बदलने वाले मजदूरों और छात्रों के लिए यह सुविधा किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। अब केवल एक पहचान पत्र दिखाकर सिलेंडर लिया जा सकेगा। साथ ही ‘बायबैक’ सुविधा के तहत खाली सिलेंडर लौटाकर नया लेना भी आसान होगा।

बुकिंग नियमों में सख्ती, कालाबाजारी पर वार

कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बुकिंग अंतराल में भी बदलाव किया है। अब शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन के अंतराल पर ही सिलेंडर बुक किया जा सकेगा। इसके अलावा, वैकल्पिक ईंधनों जैसे केरोसिन और कोयले की उपलब्धता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

51 लाख सिलेंडर का वितरण, राहत का दावा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब 51 लाख वितरित किए जा चुके हैं। सरकार का दावा है कि आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि देश के किसी भी वर्ग को गैस की कमी का सामना न करना पड़े।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ