🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

अब माल भी फास्ट, सफर भी सुपरफास्ट:बरहरवा में तीसरी-चौथी रेललाइन का काम शुरू

Zila Tak | Desk

साहिबगंज(SAHIBGANJ): बरहरवा रेलखंड पर विकास की रफ्तार अब पटरी पर दौड़ने लगी है। लंबे समय से प्रस्तावित तीसरी और चौथी रेललाइन परियोजना को लेकर जमीनी हलचल तेज हो गई है। भारतीय रेलवे के मालदा रेल डिविजन के तहत बोनीडांगा लिंक केबिन के पास निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है, जिससे इस व्यस्त रूट के कायाकल्प की तस्वीर साफ नजर आने लगी है।

मौके पर मिट्टी भराई, जमीन समतलीकरण और ट्रैक विस्तार जैसे प्रारंभिक कार्य तेजी से चल रहे हैं। करीब 129 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी योजना को रेलवे बोर्ड पहले ही मंजूरी दे चुका है। वहीं, परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जोर पकड़ रही है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार अगस्त 2026 तक ट्रैक बिछाने का काम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। बरहरवा में शुरू हुआ यह कार्य पूरे प्रोजेक्ट की मजबूत नींव माना जा रहा है।

क्या होगा फायदा?

इस मेगा प्रोजेक्ट के पूरा होते ही बरहरवा रेलखंड की तस्वीर बदल जाएगी— मालगाड़ियों की आवाजाही होगी सुगम, माल ढुलाई में आएगी तेजी, ट्रेनों की बार-बार रुकने की समस्या होगी खत्म,रफ्तार बढ़ेगी, यात्रा समय में आएगी कमी,भागलपुर से बरहरवा के बीच का लंबा सफर होगा छोटा साथ ही ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का रास्ता होगा साफ

फिलहाल जहां इस रूट पर यात्रा में तीन घंटे से अधिक समय लगता है, वहीं परियोजना पूरी होने के बाद यात्रियों को तेज और बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ