🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

जब सैयाँ भये कोतवाल, तो डर काहे का- 8 हजार में पास हो रहा कानून! 24 घंटे में 16 लाख की वसूली—पाकुड़ में राजस्व पर संगठित सेंध

Zila Tak | Desk

पाकुड़ (PAKUR): की सड़कों पर इन दिनों सिर्फ ट्रक नहीं दौड़ रहे, बल्कि नियमों को ताक पर रखकर नोटों का खेल खुलेआम खेला जा रहा है। पाकुड़-धुलियान मुख्य सड़क पर मुफ्फसील थाने के ठीक बाहर और कासिला-कुसमाफाटक मेन रोड पर जो आरोप सामने आए हैं, वे प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधे सवाल खड़े करते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, फर्जी माइनिंग चालान के सहारे हर दिन करीब 200 ट्रिप पत्थर लदे ट्रक पास कराए जा रहे हैं। हर ट्रिप के एवज में ₹8,000 की अवैध वसूली—और इस तरह 24 घंटे में ₹16 लाख का खेल खुलेआम खेला जा रहा है… यानी हालात ऐसे कि सांप भी मर रहा है और लाठी भी नहीं टूट रही, खेल भी चल रहा है और जिम्मेदार भी खामोश हैं।

कैमरे गवाह, फिर भी ‘खेल जारी

इन दोनों मार्गों पर 4 चेकपोस्ट और CCTV कैमरे लगे हैं। आसपास निजी इमारतों में भी निगरानी मौजूद है। फिर भी अगर सब कुछ यूं ही चल रहा है, तो सवाल उठता है जब रखवाली करने वाले ही सो जाएं, तो चोरी रुकने की उम्मीद कैसे?

जब चौकीदार ही चोर बन जाए, तो ताले का क्या कसूर?

अगर CCTV फुटेज और चालानों का मिलान हो जाए, तो दूध का दूध और पानी का पानी होने में देर नहीं लगेगी। हर दिन लाखों, हर महीने करोड़ों दिन के ₹16 लाख, महीने के करीब ₹5 करोड़… ये आंकड़े बताते हैं कि यहां ऊंट के मुंह में जीरा नहीं, पूरा खजाना ही साफ हो रहा है।

कांग्रेस का सीधा हमला- कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने इस मामले को लेकर प्रशासन पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा— इतना बड़ा खेल बिना मिलीभगत के संभव नहीं। कहीं न कहीं सिस्टम और सिंडिकेट साथ-साथ चल रहे हैं। उनका इशारा साफ था चोर-चोर मौसेरे भाई वाली स्थिति बन चुकी है।

सबसे बड़ा सवाल जब सबूत मौजूद हैं, शिकायत हो चुकी है, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं? कहीं ऐसा तो नहीं कि चोर की दाढ़ी में तिनका वाली कहावत यहां चरितार्थ हो रही है?

अब देखना यह है— क्या सरकार इस ‘खुली लूट’ पर ब्रेक लगाएगी, या फिर यही खेल यूं ही ‘सब चलता है’ के नाम पर चलता रहेगा?

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ