🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

रांची सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तलाशी के बाद भी कुछ नहीं मिला

 

रांची (RANCHI):  सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अदालत के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

सूचना मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में कई थाना प्रभारी और पर्याप्त पुलिस बल शामिल थे। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल पूरे कोर्ट परिसर को अपने कब्जे में लेकर तलाशी अभियान शुरू किया।

डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते की मदद से जजों के चैंबर, कोर्ट रूम, वकीलों के शेड और पार्किंग क्षेत्र सहित परिसर के सभी हिस्सों की गहन जांच की गई। कई घंटों तक चले तलाशी अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला।

जांच के बाद अधिकारियों ने इसे शरारती तत्वों द्वारा भेजा गया फर्जी ई-मेल करार दिया। घटना के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां सतर्क बनी हुई हैं।

पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी इस प्रकार की धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ