🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

पाकुड़ में बड़ा हादसा टला: शादी से लौट रही टोटो पलटी, 8 घायल — चार की हालत गंभीर

पाकुड़ (PAKUR):जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में टोटो चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसा लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुंजबोना मुख्य सड़क पर लब्दाघाटी के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार टोटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, बड़पोखर गांव निवासी हिबजूल अंसारी अपने परिजनों के साथ गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित बांसमुंडी गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी एक टोटो में सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी लब्दाघाटी के पास वाहन असंतुलित होकर पलट गया।

ग्रामीणों की तत्परता से बची जान

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने टोटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।

घायलों में सोयेल अंसारी (40), हिबजूल अंसारी (42), फरजान बीबी (30), अफसाना बीबी (35), असीमा खातून (15), अजीरा खातून (12), नजीरा खातून (10) और आयान मियां (8) शामिल हैं।

चार की हालत गंभीर, रेफर

सीएचसी में डॉ. मुकेश बेसरा ने प्राथमिक उपचार किया। फरजान बीबी, नजीरा खातून और चालक सोयेल अंसारी सहित चार लोगों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर किया गया है।

बड़ा हादसा टला, खाई बनी खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार, लब्दाघाटी के पास सड़क किनारे गहरी खाई है और यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। गनीमत रही कि टोटो खाई में नहीं गिरा, वरना यह हादसा और भी भयावह रूप ले सकता था।

 

zilatak
Author: zilatak

अ
लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ