Zila Tak / Dask Ranchi
पाकुड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है।
दिनांक 1जून 2025 से 4 अप्रेल 2026 तक चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के तहत संवेदनशील और महत्वपूर्ण मामलों में फरार कुल 76 लाल वारंट/स्थायी वारंट (Permanent Warrant) के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना-वार कार्रवाई का ब्यौरा:
महेशपुर थाना – 27 गिरफ्तारी,पाकुड़ (नगर) थाना – 25 गिरफ्तारी,हिरणपुर थाना – 10 गिरफ्तारी,लिट्टीपाड़ा थाना – 07 गिरफ्तारी,मालपहाड़ी ओपी – 04 गिरफ्तारी,नगर थाना – 01 गिरफ्तारी अमड़ापाड़ा थाना – 01 गिरफ्तारी,पाकुड़िया थाना – 01 गिरफ्तारी
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, और कानून से बचने वालों पर इसी तरह सख्ती बरती जाएगी।
यह कार्रवाई जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
