k
Zilatak Dsek
झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। मंईयां सम्मान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य के कई जिलों में लाभुकों के खातों में राशि ट्रांसफर शुरू हो चुकी है, जिससे महिलाओं के चेहरे पर खुशी लौट आई है।
मिली जानकारी के अनुसार सिमडेगा, रांची, बोकारो, हजारीबाग, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, दुमका, धनबाद और साहिबगंज समेत कई जिलों में 20वीं किस्त की राशि भेजी जा चुकी है। वहीं बाकी जिलों के लिए भी विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है और अगले एक हफ्ते के अंदर सभी लाभार्थियों के खाते में पैसा पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।
इससे पहले सरकार ने जनवरी और फरवरी महीने की 18वीं और 19वीं किस्त भी जारी कर दी थी, और अब 20वीं किस्त को तेजी से पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है।
ध्यान दें – किसे मिल रहा है पैसा?
विभाग ने साफ कर दिया है कि केवल उन्हीं महिलाओं को राशि मिल रही है जिन्होंने:
✔️ DBT प्रक्रिया पूरी की है
✔️ बैंक खाता सत्यापित कराया है
✔️ आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक किया है
✔️ और पहले की किस्त प्राप्त की है
जिनके खाते में पैसा नहीं आया, वो क्या करें?
घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप पात्र हैं और सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर चुके हैं, तो आपका पैसा भी जल्द ही खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।
आप घर बैठे योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर के जरिए अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपकी किस्त कब तक आएगी।
