🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Zila Tak

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

Zila Tak | Desk

पीएमश्री मध्य विद्यालय में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर आयोजित बैठक में जमकर गहमागहमी देखने को मिली। महिला एवं पुरुष अभिभावकों की मौजूदगी में नई समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। बैठक के दौरान अजय यादव को अध्यक्ष और पूर्णिमा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के लिए इससे पहले भी बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन अभिभावकों की अपेक्षित उपस्थिति नहीं होने के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा था। शनिवार को दोबारा आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंचे और समिति के गठन की प्रक्रिया में भाग लिया।

बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में लिट्टीपाड़ा के बीआरपी मो. आलम एवं सीआरपी जयंत कुमार दत्ता मौजूद रहे। उन्होंने अभिभावकों को समिति के गठन की प्रक्रिया, जिम्मेदारियों और कार्यकाल की जानकारी देते हुए बताया कि नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत पूर्व में गठित विद्यालय प्रबंधन समितियों को निरस्त कर नई समितियों का गठन किया जा रहा है। नई समिति का कार्यकाल दो वर्षों का होगा।

बैठक में उपस्थित अभिभावकों एवं अन्य सदस्यों के बीच कुल 19 सदस्यीय समिति का चयन किया गया। इसके बाद सदस्यों ने सर्वसम्मति से अजय यादव को अध्यक्ष और पूर्णिमा देवी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं सचिव सहित दो शिक्षक, दो स्वास्थ्य कर्मी एवं संबंधित मुखिया को समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

विद्यालय के विकास में अहम होगी भूमिका

नई समिति के गठन के साथ ही विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की सुविधाओं पर ध्यान देने तथा विद्यालय के विकास कार्यों में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी समिति के सामने होगी। बैठक में मौजूद अभिभावकों ने उम्मीद जताई कि नई समिति विद्यालय के हित में सक्रियता से कार्य करेगी।

इस दौरान जबरदहा की मुखिया राखी हांसदा, प्रधानाध्यापिका एलिजाबेथ केरकेट्टा, शिक्षिका पूनम रानी, रीमा शील, राजेश हेम्ब्रम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

लेखक / Author
zilatak
Zila Tak की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
लोड हो रहा है...

खबर लोड हो रही है...

👤लेखक
📅तारीख
💬0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...
खबर लोड हो रही है...
📢 इस खबर को शेयर करें: 📘 Facebook 💬 WhatsApp 🐦 Twitter ✈ Telegram
लेखक / Author
AapkaUP24 Team
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।