---Advertisement---

Shivani Kumari: छोटे गाँव से उठकर Bigg Boss तक जाने की दुःख भरी कहानी 

Bigg Boss OTT 3 में शिवानी कुमारी की धांसू एंट्री संघर्ष, विवाद और सफलता की कहानी
---Advertisement---

शिवानी कुमारी का नाम Bigg Boss OTT 3 के दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। उनके जीवन का हर पहलू, चाहे वह व्यक्तिगत हो या प्रोफेशनल, दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस लेख में हम शिवानी कुमारी की पूरी यात्रा को विस्तार से जानेंगे – उनकी Youtuber बनने की यात्रा से लेकर Bigg Boss OTT 3 तक की कहानी।

प्रारंभिक जीवन और परिवार

शिवानी कुमारी का जन्म एक छोटे से गांव में हुआ था। बचपन से ही उन्होंने कई कठिनाइयों का सामना किया। उनका परिवार उन्हें कभी भी सही मायने में प्यार और समर्थन नहीं दे पाया। उन्होंने Bigg Boss OTT 3 के दौरान यह खुलासा किया कि उनका बचपन काफी संघर्षपूर्ण रहा और उन्हें हमेशा अपने परिवार से भावनात्मक समर्थन की कमी महसूस हुई।

माँ ने फेंक दिया था मुझे

शिवानी कुमारी Bigg Boss ओट 3 में अपनी दुख भरी कहानी बताती हैं, नैजी और विशाल पांडे से बात करते हुए अपने बचपन की कुछ यादें सभी को बताती है जिसमें कि वह बोलती है कि मेरा जब जन्म हुआ तो “मुझे फेंक दिया गया था मेरे मुंह से खून आ रहा था” क्योंकि सभी को लड़का चाहिए था इसके पहले भी मेरी दो बहने हैं तो सभी की उम्मीद थी कि इस बार लड़का होगा, इसी बात को लेकर मुझे कभी भी घर से उतना ज्यादा प्यार नहीं मिला कुछ साल बाद मेरे पिताजी भी नहीं रहे जिसके चलते मेरे ऊपर जिम्मेदारियां भी धीरे-धीरे बढ़ती गई |

Youtube और सोशल मीडिया की यात्रा

शिवानी ने अपने करियर की शुरुआत Youtube से की। उन्होंने अपने चैनल पर गांव का जीवन कैसा होता है यह दिखाना चालू किया धीरे-धीरे लोगों को काफी पसंद आना आने लग गया और वह इसी चीज को आगे बढाते गई रोजाना उनके जीवन में क्या हो रहा है, कौनसी खेती की जा रही है कौन सा मौसम में क्या गांव में हो रहा है, यह सब छोटी-छोटी चीज लोगों के साथ साझा करने लगी, वीडियो बनाकर उसे Youtube पर डालने लगी और देखते-देखते उनके लाखों में सब्सक्राइबर हो गया |

शिवानी को उनके देसी गांव की भाषा और बोलचाल को लेकर काफी लोग पसंद करते हैं और उनके इस अंदाज में लोग देखना उन्हें पसंद करते हैं, धीरे-धीरे जब लोग जानने लग गए तो बाहर से भी लोग शिवानी से मिलने गांव में आने लगे जिसके चलते गांव में भी शिवानी का नाम होने लगा | 

Shivani Kumari

Bigg Boss OTT 3 में प्रवेश

Shivani Kumari पिछले कुछ वर्षों से Bigg Boss देख रही थी और उनका यह सपना भी था कि वह Bigg Boss के घर में जयेंगी और ट्रैफिक जीत कर आयेंगी,वह इस बात को इसके पहले भी यूट्यूब पर और इंस्टाग्राम पर साझा कर चुकी है कि मेरा यही सपना है और उनका सपना इस बार सच हो गया Bigg Boss Ott Season 3 के दौरान उनका उनको चुना गया और वह अभी घर के अंदर है, Bigg Boss के घर के अंदर जाते ही काफी वह चर्चा में रही, अपने इस देसी गांव की भाषा को लेकर किसी ने उनको बदतमीज बोला तो किसी ने बोला कि गांव की भाषा ही ऐसी होती है, शिवानी 3 बार नॉमिनेटेड भी हुई घर से बाहर जा सकती थी, लेकिन उनके चाहने वालों ने उनको वोट देकर घर से बेघर होने से बचा लिया और वह अभी भी घर के अंदर है और बहुत ही अच्छा खेल रहे हैं, शुरूआत में ही उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। उनके बोल्ड और स्पष्ट बयानों ने उन्हें शो का एक प्रमुख चेहरा बना दिया।

Bigg Boss के घर में विवाद 

Bigg Boss के घर में शिवानी के कई विवादों का सामना करना पड़ा। शो के 11वें दिन, शिवानी के बालों में जुएं पाए जाने की घटना ने घर में काफी हंगामा मचाया। इस घटना पर घर के अन्य सदस्यों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं और शिवानी को शर्मिंदा किया गया। Shivani Kumari लगातार कोई ना कोई विवाद में दिखती रहती है उनका मुंह पर तेज आवाज में जवाब देना काफी लोगों को पसंद भी आता है, तो किसी को उनका यह बात बदतमीजी करना लगता है, वह घर में सबसे छोटी है और वह जब किसी को भी जवाब देती है तो उसे बदतमीज बोला जाता है, हालांकि शिवानी कुमारी भी किसी से कम नहीं है वह कुछ ना कुछ ऐसा काम जरूर करती है जिससे वह कैमरा पर हमेशा नजर आती है, और शिवानी का बात जब किसी को पसंद नहीं आता है तो विवाद होना जाहिर सी बात है, शिवानी का घर में लगभग सभी से लड़ाई हो चुकी है, और फिलहाल अभी घर के अंदर विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, सना मकबूल इनकी खास दोस्त के लिस्ट में है |

Shivani और Ranveer’s की धमाकेदार भिड़ंत: Bigg Boss OTT हाउस में असल में क्या हुआ?

रवि किशन ने शिवानी को लगाई फटकार 

Weekend Ka War अनिल कपूर के साथ में हमें तीसरे वीकेंड के वार के दौरान अभिनेता और सांसद रवि किशन ने शिवानी को घरवालों के प्रति असम्मानजनक व्यवहार करने के लिए फटकार लगाई। रवि किशन ने उनको समझाया और बोला कि यह आप गांव वालों का गलत चेहरा दिखा रही हो, गांव के लोग बहुत ही भोले भाले और अच्छे से बात करते हैं, वह किसी से भी तमीज से पेश आते हैं और बहुत ही प्यार से बात करते हैं, इस पर शिवानी भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि उनके व्यवहार का गलत अर्थ निकाला गया है। उन्होंने कहा कि उनका किसी का दिल दुखाने का कोई इरादा नहीं था।

Shivani Kumari on Google

दोस्तों जिस शिवानी को उनके घर वालों ने भी अच्छे से देखभाल नहीं किया उनको आज लोग इतना प्यार दे रहे हैं और उनक Bigg Boss के घर में साथ भी दे रहे हैं, लेकिन शिवानी के लिए गूगल सर्च में आना भी बहुत बड़ी बात है, क्योंकि एक छोटे से गांव से उठकर इतना बड़ा नाम कमाना और बड़े-बड़े लोगों के बीच में रहना और अपना गांव और देश का नाम करना यह कोई छोटी बात नहीं है, तो चलिए देखते हैं लोग गूगल पर शिवानी कुमारी के बारे में कई सवाल सर्च करते हैं। आइए इन प्रमुख प्रश्नों के उत्तर जानते हैं:

  1. शिवानी Bigg Boss OTT: शिवानी कुमारी Bigg Boss OTT 3 की प्रतियोगी हैं। उन्होंने अपने बोल्ड और स्पष्ट बयानों से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। उनका प्रदर्शन और विवाद दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रहे हैं।
  2. शिवानी कुमारी फोटो: शिवानी कुमारी की तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके फोटोशूट्स और पर्सनल लाइफ की झलकियाँ उनके फैंस को खूब पसंद आती हैं।
  3. Shivani Kumari cast: शिवानी कुमारी अनुसूचित जाति (SC) से संबंध रखती हैं।
  4. Shivani Kumari news: शिवानी कुमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल्स और Bigg Boss OTT 3 के एपिसोड देख सकते हैं।
  5. Who is Shivani in Bigg Boss OTT: शिवानी कुमारी Bigg Boss OTT 3 की प्रतियोगी हैं और एक प्रसिद्ध यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।
  6. Is Shivani out of Bigg Boss: इस समय शिवानी कुमारी Bigg Boss OTT 3 में ही हैं।
  7. शिवानी कुमारी Bigg Boss OTT: शिवानी कुमारी ने Bigg Boss OTT 3 में अपने संघर्ष और विवादों के कारण सुर्खियां बटोरी रही हैं, शिवानी कुमारी का Bigg Boss OTT 3 में प्रदर्शन काफी चर्चा में रहा है।
  8. Who is Shivani in Bigg Boss OTT: शिवानी कुमारी Bigg Boss OTT 3 की प्रतियोगी हैं और एक यूट्यूबर भी हैं। शिवानी कुमारी का Bigg Boss OTT 3 में प्रदर्शन और उनके विवाद दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रहे हैं।

इन सवालों के माध्यम से आप शिवानी कुमारी के बारे में अधिक जान सकते हैं।

Bigg Boss के घर में पीठ पे मारा खंजर: किसने किसको किया बाहर?

शिवानी कुमारी ने Bigg Boss में अपने संघर्ष, विवादों और व्यक्तिगत जीवन के कारण काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनकी कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणादायक हो सकती है, जो जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उनकी यूट्यूब यात्रा से लेकर Bigg Boss OTT 3 तक की यात्रा हमें यह सिखाती है कि कठिनाइयों का सामना करके भी सफलता हासिल की जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment