---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: कौन कितना पॉपुलर हुआ? जानिए किसने कितने फॉलोअर्स कमाए

Bigg Boss Most Followers Gain
---Advertisement---

Bigg Boss OTT सीजन 3 का सफर खत्म हो चुका है, और इसके साथ ही दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी का भी आकलन किया जा रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट्स ने न केवल अपनी गेमिंग स्ट्रैटेजी से, बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपनी फैन फॉलोइंग से सबको प्रभावित किया। आइए जानते हैं कि इस सीजन के टॉप कंटेस्टेंट्स Shivani, Vishal, Lavkesh, Sana Maqbool ने कितने फॉलोअर्स कमाए और उनका सोशल मीडिया पर क्या हाल रहा।

Deepak Chaurasia: कम से कम फॉलोअर्स, पर जीत बड़ी

Deepak, जिन्हें शो में अपेक्षाकृत कम स्क्रीन टाइम मिला, ने शुरुआत में 2 लाख 91 हजार फॉलोअर्स के साथ एंट्री की थी। शो के दौरान उन्हें बहुत अधिक लाइमलाइट नहीं मिली, लेकिन उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। शो के खत्म होने तक Deepak के फॉलोअर्स बढ़कर 3 लाख 48 हजार हो गए। यह 57 हजार फॉलोअर्स का इज़ाफ़ा है, जो Deepak के लिए एक बड़ी जीत है, क्योंकि उन्होंने सीमित अवसरों के बावजूद फैंस के दिलों में जगह बनाई।

Ranvir Shorey: टॉप 3 में पहुंचकर भी कम फॉलोअर्स

Ranvir Shorey ने अपनी जर्नी की शुरुआत 1 लाख 16  हजार फॉलोअर्स से की थी। शो के फिनाले तक वे टॉप 3 में पहुंचे, लेकिन उनके फॉलोअर्स सिर्फ 1 लाख 78 हजार तक ही बढ़ पाए। यह आंकड़ा चौंकाने वाला है क्योंकि उनकी जर्नी में कई हाईलाइट्स थे। इसका एक बड़ा कारण यह भी हो सकता है कि उनकी PR टीम ने उन्हें पर्याप्त प्रमोट नहीं किया, और उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी भी कम रही।

Munisha: धीमी शुरुआत, मजबूत अंत

Munisha ने शो में अपनी एंट्री 8 लाख 15 हजार फॉलोअर्स के साथ की थी। शो के अंत तक उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 8 लाख 86 हजार हो गई, यानी उन्होंने 71 हजार नए फॉलोअर्स कमाए। उनकी जर्नी के दौरान उनका ग्रोथ भी अच्छा रहा, और फैंस ने उन्हें खासा सपोर्ट किया।

Poulomi Das: कम समय, ज्यादा फॉलोअर्स

Poulomi का Bigg Boss OTT का सफर लंबा नहीं था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शो के दौरान 81 हजार नए फॉलोअर्स कमाए। शो में एंट्री के वक्त उनके 1 लाख 61 हजार फॉलोअर्स थे, जो बढ़कर 2 लाख 42 हजार हो गए। यह दिखाता है कि भले ही Palmi शो में ज्यादा समय तक नहीं टिक पाईं, लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनालिटी से दर्शकों को प्रभावित किया।

Chandrika: वड़ा पाव गर्ल ने किया कमाल

Chandrika, जिन्हें वड़ा पाव गर्ल के नाम से जाना जाता है, ने भी अपनी फॉलोइंग में अच्छा खासा इज़ाफ़ा किया। शो में एंट्री के वक्त उनके 3 लाख 71 हजार फॉलोअर्स थे, जो शो खत्म होते-होते 5 लाख 21 हजार हो गए। 2 लाख 32 हजार फॉलोअर्स का यह इज़ाफ़ा Chandrika के लिए बड़ी जीत है।

Sai Ketan: बड़ी उम्मीदें, छोटी सफलता

Sai Ketan की शुरुआत अच्छी थी। वे शो में 3 लाख 50 हजार फॉलोअर्स के साथ आए थे। शो के अंत में उनके फॉलोअर्स 5 लाख 91 हजार हो गए। हालांकि, उन्होंने 2 लाख 41 हजार नए फॉलोअर्स कमाए, लेकिन उनके कद के हिसाब से यह संख्या ज्यादा नहीं है। मेकर्स ने उन्हें काफी सपोर्ट किया, लेकिन पॉपुलैरिटी का इज़ाफ़ा अपेक्षित नहीं रहा।

Sana Sultan: बड़ी फॉलोइंग, कम बढ़त

Sana Sultan की सोशल मीडिया पर पहले से ही मजबूत फॉलोइंग थी। शो में एंट्री के वक्त उनके 6.5 मिलियन फॉलोअर्स थे, जो बढ़कर 6.8 मिलियन हो गए। सिर्फ 3 लाख नए फॉलोअर्स ने Sana की जर्नी को थोड़ा फीका कर दिया। यह दर्शाता है कि उनकी पॉपुलैरिटी में बड़ी बढ़ोतरी नहीं हो सकी।

Payal: धड़ाधड़ फॉलोअर्स की बढ़त

Payal, जिन्होंने Bigg Boss में बहुत ज्यादा समय नहीं बिताया, ने अपने फॉलोअर्स की संख्या में अच्छा इज़ाफ़ा किया। 6.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ आई Payal ने शो के अंत तक 6.9 मिलियन फॉलोअर्स बना लिए। 3 लाख नए फॉलोअर्स के साथ Payal ने साबित कर दिया कि उनकी पर्सनालिटी और खेल दर्शकों को पसंद आया।

Kritika: टॉप 5 में पहुंची, फॉलोअर्स में हुई भारी बढ़त

Kritika ने अपनी Bigg Boss जर्नी की शुरुआत 8.4 मिलियन फॉलोअर्स से की थी। शो खत्म होने तक उनके फॉलोअर्स की संख्या 8.9 मिलियन हो गई। 5 लाख नए फॉलोअर्स के साथ Kritika ने साबित कर दिया कि उनकी फैन फॉलोइंग अब भी मजबूत है।

Neeraj : छोटी जर्नी, बड़ा फायदा

Neeraj का Bigg Boss सफर छोटा रहा, लेकिन फॉलोअर्स की संख्या में उन्होंने सबको पीछे छोड़ दिया। शो के पहले हफ्ते ही वे बाहर हो गए, लेकिन इस दौरान उन्होंने 5 लाख नए फॉलोअर्स बनाए। जब Neeraj शो में आए थे, तब उनके 1.1 मिलियन फॉलोअर्स थे, और शो के बाद यह संख्या बढ़कर 1.6 मिलियन हो गई।

Armaan: टॉप 5 में न पहुंचकर भी बड़ी सफलता

Armaan ने Bigg Boss की शुरुआत 3.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ की थी। शो के अंत तक उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 4.7 मिलियन हो गई। 1 मिलियन नए फॉलोअर्स ने Armaan की जर्नी को सफल बना दिया, हालांकि वे टॉप 5 में जगह नहीं बना पाए।

Naezy: अंडरडॉग से सुपरस्टार

Naezy की Bigg Boss जर्नी शुरुआत में कोई बड़ी उम्मीदें नहीं थीं। वे शो में 2 लाख 95 हजार फॉलोअर्स के साथ आए थे, लेकिन शो के अंत तक उनकी फॉलोअर्स की संख्या 1.4 मिलियन हो गई। 1.1 मिलियन नए फॉलोअर्स के साथ Naezy ने सभी को चौंका दिया और वे फर्स्ट रनर अप भी बने।

Lavkesh Kataria: कटारिया की दमदार एंट्री

Lov Kataria ने शो की शुरुआत 1.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ की थी। शो खत्म होते-होते उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 2.9 मिलियन हो गई। 11 लाख फॉलोअर्स की बढ़ोतरी Lavkesh के लिए बड़ी सफलता थी, हालांकि फिनाले तक अगर रुकते तो यह संख्या और भी बढ़ सकती थी।

Vishal: बड़ा नाम, बड़ी फैन फॉलोइंग

Vishal ने शो की शुरुआत 9 मिलियन फॉलोअर्स के साथ की थी, लेकिन जब वे शो से बाहर निकले तो उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 10.2 मिलियन हो गई। 12 लाख नए फॉलोअर्स ने Vishal की पॉपुलैरिटी को और भी बढ़ा दिया, और वे टॉप 3 में जगह बनाने में सफल रहे।

Sana Maqbool: विनर का ताज, फॉलोअर्स में भी नंबर वन

Sana Maqbool ने शो में 1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ एंट्री की थी, लेकिन जब वे शो से बाहर आईं, तो उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 2.5 मिलियन हो गई। 15 लाख नए फॉलोअर्स के साथ Sana ने अपनी जीत का जश्न मनाया, हालांकि उनकी फॉलोअर्स की संख्या और भी बढ़ सकती थी।

Shivani Kumari: पॉपुलैरिटी में सबसे आगे

Shivani Kumari, जो यूपी की रहने वाली हैं, ने शो में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स कमाए। 4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ शो में आईं Shivani ने 5.9 मिलियन फॉलोअर्स के साथ शो को अलविदा कहा। 1.9 मिलियन नए फॉलोअर्स ने उन्हें शो का सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट बना दिया। अगर Shivani अंत तक शो में रहतीं, तो वे शायद क्लियर विनर बन जातीं।

Shivani Kumari: छोटे गाँव से उठकर Bigg Boss तक जाने की दुःख भरी कहानी 

Bigg Boss का पॉपुलैरिटी गेम

Bigg Boss OTT सीजन 3 ने कई कंटेस्टेंट्स को नई पहचान दिलाई और उनकी फॉलोइंग में जबरदस्त इज़ाफ़ा हुआ। फॉलोअर्स की इस बढ़ोतरी ने यह साबित कर दिया कि शो में सिर्फ गेम जीतने वाले ही नही जीते हैं, असली विजेता ओ हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा दिल जीते हैं, और ओ नाम आप सब जानते हैं, रणवीर शोरे, सना मकबूल, शिवानी, विशाल पाण्डेय, लवकेश कटारिया. हैं, जो शो से बाहर हो गये लेकिन इन सबने दर्सको का दिल जीता हैं|

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment